बुधवार को वन विभाग को मिलीं कामयाबी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।जिले में दहशत बने तेंदुओं से लोगों की बचाव की कोशिश जारी है।
बुधवार को वन विभाग ने कांठ क्षेत्र में एक और तेंदुआ पकड़ा।गांव राम सराय भांकरी में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।मुरादाबाद में पकड़े जाने वाला यह 15 वां तेंदुआ है।मुरादाबाद जिले में काफी समय से तेंदुओं का खौफ है।तेंदुए के महिलाओं समेत अन्य लोग भी शिकार बन चुके हैं।
तेंदुओं को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग व पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए अनेकों जगहों पर पिंजरे स्थापित किए गए हैं।जिले में कांठ व ठाकुरद्वारा क्षेत्र तेंदुए से ज्यादा प्रभावित हुए है।लिहाजा प्रशासन ने सर्वाधिक दोनों तहसील क्षेत्रों में पिंजरे स्थापित है।
बुधवार को कांठ क्षेत्र में राम सराय भांकरी में एक तेंदुआ पकड़ा गया।विभाग ने निगरानी के चलते क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया हुआ है।इसी पिंजरे में तेंदुआ पकड़ में आ गया।पिंजरा पकड़ने से पूरे इलाके में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित निकालकर उसकी मेडिकल जांच करा रहा है।जिला प्रशासन और वन विभाग ने फिर से तेंदुए से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है।
