हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।बुधवार को शिवसेना ने जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आरोप लगाया कि आम लोग इन जगहों पर भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न बढ़ गया है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीज के साथ हो रही मनमानी व प्राइवेट डाक्टरों पर चिकित्सा विभाग अंकुश लगाने में नाकाम है।
चिकित्सा अधिकारियों द्वारा संरक्षण प्राप्त होने के विरोध को लेकर में बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया गया। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने ‘भ्रष्टाचार बंद करो’,’लूटपाट बंद करो’ समेत जमकर नारेबाजी की।शिवसेना के नारों से जिला अस्पताल गूंज उठा।

प्रदर्शनकारियों ने झोलाछाप व अस्पतालों पर अंकुश लगाने की मांग की।शिव सेना ने इस मुद्दे पर बेमियादी धरने की चेतावनी भी दी।इस पर चिकित्सा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,शिबू पांडे,आकाश सिंह,मयंक सैनी,राजीव राठौर, जीतू प्रजापति,तेजपाल सैनी,अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर,पंकज पाल,बादाम सिंह,रोहित,कैलाश, नितेश,सुरेश सैनी आदि शामिल रहे।
