पीएम जन्मदिन पर जगमगाया पूरा शहर
स्वच्छता सेवा अभियान की आज से शुरूआत
श्रीराम वाटिका समेत 70 वार्डो, विभिन्न स्थलों पर दीपोत्सव
दिवाली से पहले गुरुवार शाम दीपावली सा नजारा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन को शहर में अभूतपूर्व ढंग से मनाया गया।सुबह से चल रहे स्वच्छ्ता सेवा अभियान के तहत शाम को दीवाली का नजारा देखने को मिला।
नगर निगम ने विकसित श्रीराम वाटिका,हनुमान वाटिका समेत विभिन्न स्थलों पर दीपोत्सव मनाया।शाम को छह बजे ही शहर के सभी 70 वार्ड व वाटिका व पार्को में दो लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के तहत मुख्य आकर्षण श्रीराम वाटिका,हनुमान वाटिका,संविधान पार्क में 25-25 हजार और मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क में 15 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।नगर निगम के सभी 70 वार्डों में भी हर वार्ड में एक हजार दीप यानी कुल 70,000 दीप प्रज्वलित किए गए।जबकि अन्य 40,000 दीप सर्किट हाउस,शहर के प्रमुख चौराहें, दिल्ली रोड पर विभिन्न स्मारकों और अन्य निर्धारित प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ।सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई।शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ 2 लाख दीपों के जरिए स्वच्छता,सेवा, जनभागीदारी व नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

मुख्य कार्यक्रम श्रीराम वाटिका में हुआ।इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त,गोपाल अंजान, दीपक गोयल,प्रिया अग्रवाल आदि रहे।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को स्थलवार जिम्मेदारियां दी गई।टीमों द्वारा अपने आवंटित स्थलों पर मौजूद रहकर साफ- सफाई,दीपों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।

पीएम के जन्मदिवस पर गुरुवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
