शुक्रवार को भी दूसरे दिन वन विभाग को मिलीं सफलता
गुरुवार को कांठ के बाद आज सुबह ठाकुरद्वारा के गांव बलिया बल्लभगढ़ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद जिले में तेंदुओं को पकड़ने के अभियान में सफलता मिलने लगीं हैं।शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एक और तेंदुआ पकड़ में आया।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव में 17 वां तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुओं को रेस्क्यू करने के लिए चल रहे अभियान के तहत विभाग को ठाकुरद्वारा तहसील के गांव बलिया बल्लभगढ़ में स्थापित ट्रैपिंग केज में एक और तेंदुआ पकड़ा गया।कांठ के भरतपुर एक महिला पर तेंदुआ ने हमला किया।अब विभाग ने इसी गांव में फोकस कर दो दिन बाद गांव में 16 वां तेंदुआ पकड़ लिया। वन विभाग का कहना है कि जिले में अब तक 17 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। इससे गांवों में दहशत कम होगी।
करीब दो महीने से ज्यादा समय से जिले की कांठ व ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्रों में तेंदुओं का खौफ गहराया था।तेंदुए से करीब चालीस गांव प्रभावित माने गए हैं।अभी 49 पिंजरे लगाए जा चुके हैं।जिला प्रशासन ने वन विभाग के संग तेंदुआ प्रभावित इलाकों में आदमखोर हुए तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे स्थापित किए।इसका प्रभाव दिखा। दोनों ही क्षेत्रों में तेंदुए पकड़े गए।हालांकि ग्रामीणों में खेतों से कहीं से तेंदुए के आने का डर अभी भी बना रहता है।
