नागोया में महिला खिलाड़ी ने मुरादाबाद में भी बिखेरीं चमक,रोशन किया रेलवे का भी नाम
रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर तैनात है प्रिया घंघास
एशियन गेम्स में महिला 60 किग्रा वर्ग में पदक जीता, सेमीफाइनल में चीन की पूर्व चैंपियन से पिछड़ी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में प्रिया घंघास ने नाम रोशन किया है।भारतीय मुक्केबाज प्रिया अपने वर्ग में कड़े मुकाबले में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
मुरादाबाद रेल मंडल में सीसीटीसी प्रिया घंघास ने इस बार एशियन गेम्स में बाँक्सर के रूप में अपनी पहचान कायम रखीं।महिला 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक की विजेता बनी प्रिया ने रेल मंडल का नाम बढ़ाया है।
एशियन गेम्स में प्रिया ने अपने 60 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया।पर सिल्वर पदक के लिए हुए अहम सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिया पिछड़ गई। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की पूर्व विश्व चैंपियन यांग चेंग्यू से हुआ।कड़ी प्रति स्पर्धात्मक मुकाबले में प्रिया को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।इसी के साथ उन्होंने भारत को कांस्य पदक दिलाया।
इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रिया ने ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर एक पदक भारत के लिए पक्का कर दिया।इस उपलब्धि से पहले मुक्केबाज प्रिया घांघस ने वर्ष 2026 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी महिला के इसी 60 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कामयाबी का परचम फहराया था।अब एशियन गेम्स में भी प्रिया का दमदार मुक्का भारत की झोली में एक और पदक डाल गया।

भिवानी जिले की है मुक्केबाज प्रिया–
हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव की रहने वाली 20 वर्षीय प्रतिभाशाली बाँक्सर हैं।प्रिया ने महिला के 60 किग्रा वर्ग प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन से अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है।एशियन गेम्स में इस सफलता पर रेल परिवार ने हर्ष जताया और शुभकामनाएं दी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि प्रिया घंघास की कामयाबी ने रेल कर्मियों में खेल प्रतिभा,अनुशासन,मेहनत व उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को प्रेरित करने वाला बताया है।
