कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने बांटा प्रशस्ति पत्र
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बुधवार को मुरादाबाद के डीएम अनुनय झा ने जनगणना कार्य की सफलता के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। डीएम ने जनगणना में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी बांटें। प्रशस्ति पत्र पाने वाले जिला प्रभारी, मास्टर ट्रेनर और जनगणना सहायक है।

डीएम ने इस मौके पर कहा कि कार्य में अधिकारी व कर्मचारियों ने जनगणना के कार्य को पूरी निष्ठा,ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निभाया। यहीं कारण है कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता व शुद्धता के साथ आंकड़ें एकत्रित किए गए।सजगता,अनुशासन, जनसहयोग के साथ ही जनगणना अभियान को सफलता के बाद कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

डीएम ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य में परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी संबंधित कर्मियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं

इस मौके पर एडीएम वित्त व राजस्व ममता मालवीय, नगर आयुक्त, जिला प्रभारी,मास्टर ट्रेनर,जनगणना सहायक भी मौजूद रहे।
