मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ स्वागत समारोह
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बुधवार को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के के सभागार में नवागन्तुक डीएम अनुनय झा का स्वागत किया गया।इस दौरान डीएम ने कहा कि बार व बेंच एक दूसरे के पूरक हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अनुनय झा रहे बार एसोसिएशन के हाँल में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने नवागंतुक डीएम को फूल मालाओं,पुष्प कालिकाओं से स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव ने डीएम का जीवन परिचय पढ़कर सुनाया।
इस दौरान डीएम ने संबोधन में कहा कि बार-बेंच एक दूसरे के पूरक है और समय-समय पर एक दूसरे से कुछ ना कुछ सीखते है।इससे पहले तैनाती में भी उन्हें कुछ सीखने को मिला है। कहा कि मुरादाबाद में बार एसोसिएशन व अधिवक्ताओं से सीखने का मौका मिलेगा।इस मौके पर उन्होंने नवरात्रि में बार एसोसिएशन में वाटर कूलर लगवाने की भी घोषणा की।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने डीएम का स्वागत करते हुए मुरादाबाद में डीएम के रूप में उनके स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की।साथ ही साथ ही बार में वाटर कूलर भेंट करने के लिए उनका आभार भी जताया।
स्वागत समारोह में एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेश चंद्र त्यागी,बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल,आदेश श्रीवास्तव,राकेश जौहरी, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान,सचिन शर्मा,आवरण अग्रवाल,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडेय,जाबिर हुसैन,कैलाश सिंह, आशीष उपाध्याय,सुरेश सिंह,सचिन कुमार,पंकज शर्मा, संजीव राघव, अतुल माथुर,अतुल सोती,अनामिका सोती,विवेक शुक्ला,अजहर अब्बास, विवेक निर्मल,शादाब हुसैन,सुरवेंद्र पाल, पुष्प यादव,अजय पाल,नीतू सिंह,शाहिस्ता परवीन,दीपिका वर्मा,नितिन वर्मा,देवेंद्र विश्नोई,दीपिका वर्मा, आशुतोष त्यागी, अभिषेक भटनागर,देवेन्द्र सिंह, विशाल भारद्वाज आदि रहे।
