पार्षद भारतीय परवेज इस्लाम ने नवागंतुक नगर आयुक्त का जन्म दिवस पर किया अनूठा अभिनंदन
कहा-विरासत का सम्मान और आधुनिक तकनीक का विजन
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।मुरादाबाद।

मुरादाबाद निगम के नए नगर आयुक्त आईएएस हिमांशु कौशिक का कांग्रेस पार्षदों ने सम्मानित किया।इस मौके पर वार्ड-40 के पार्षद भारतीय परवेज इस्लाम की ओर से नगर आयुक्त को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें अनूठा पारिवारिक डिजिटल मोमेंटो फ्रेम भी भेंट किया।प्रेम की सभी ने प्रशंसा की।
पार्षद भारतीय परवेज ने नगर आयुक्त को सेवाकाल के सबसे गौरवमयी पल को फ्रेम के रुप में भेंट किया। जब उनके पूज्य माता-पिता ने पहली बार उनके कार्यालय का भ्रमण किया था।
इस अविस्मरणीय तस्वीर को मुरादाबाद की पीतल कला की तर्ज पर सुनहरी धातु की पट्टी पर खुद के भावुक संदेश के साथ मढ़वा कर सप्रेम दिया।अद्भुत और मर्मस्पर्शी उपहार को स्वीकार कर नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक भी भावुक हो गए और उन्होंने पार्षद की इस अनूठी व संवेदनशील सोच की सराहना की।
इस दौरान कांग्रेस के कमर सलीम,नजीमुद्दीन,रेहान खां ,मोअज्जम, शकील समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।
