दो दिन की बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत,बड़े-बड़े गड्ढे बने थे जानलेवा
उखड़ी सड़कों की मरम्मत में जुटा निगम-लोनिवि
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।पिछले हफ्ते लगातार दो दिन की रिकार्ड बारिश ने जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं सड़क, खेतों में खड़ी फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा।
शहर के विभिन्न स्थानों और हाई-वे की सड़कों की सूरत बदल गई।शासन के नवरात्रि से पहले सड़क सुधार को लेकर निर्देश के बाद लोनिवि और नगर निगम में हलचल होने लगी है।
दो दिन पहले निगम में नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य अभियंता समेत इंजीनियरिंग विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।इसी तरह लोनिवि में सड़क के सुदृढ़ीकरण को लेकर योजना बनीं।विभाग की माने तो नेशनल व स्टेट हाइवे पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़कों को सुधारने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
शहर में शुक्रवार व शनिवार को बारिश के बाद पाँश कालोनियों में भी सड़कें खस्ता हाल हो गई।रामगंगा विहार में सांई मंदिर चौराहा रोड,मंडी समिति चौराहे पर सड़क गहरे गड्ढे में बदल गई।गुरुवार को ओल्ड एनएच पर लोनिवि ने सड़क सुधार का कार्य शुरू किया। लोनिवि के जेई अजय कुमार समेत अन्य इंजीनियर सड़कों की मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
इसी तरह रामगंगा विहार में सांई गार्डन में जलभराव से सड़क की सूरत बिगड़ गई।इसी तरह से तहसील चौराहे से हिमगिरी रोड की हालत भी बर्बाद हो गई।
मंडी समिति चौराहे, चौधरी चरण सिंह, पीलीकोठी,प्रकाश नगर, पुतलीघर रोड आदि जगहों पर सड़कों को निर्धारित अवधि में सुधारने की चुनौती होगी।
