साहिबाबाद में अंडरपास निर्माण कार्य के लिए 3-3 घंटे का ब्लॉक
6,8 व 9 अक्तूबर को गाजियाबाद रुट पर रेल यातायात पर पड़ेगा असर
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। गाजियाबाद के पास साहिबाबाद में लेवल क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य के लिए गर्डर रखने का काम होगा।निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने तीन दिन के लिए ब्लॉ्क लिया है।ब्लॉक के कारण सुशासन समेत दो ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि दो अन्य ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार साहिबाबाद यार्ड में लेवल क्रासिंग-4 पर अंडरपास निर्माण कार्य के लिए आरसीसी गर्डरों की पुशिंग के लिए प्रोटेक्शन प्लेट डालने का कार्य होगा।।रेलवे ने इस कार्य के लिए 3-3 घंटे का ब्लॉक लिया है।6,8 व 9 अक्तूबर को ब्लॉक के कारण रेल संचालन में फेरबदल किया गया है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर से ग्वालियर के बीच चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस-22200 और बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार -19019 ट्रेन रूट बदलकर चलेगी।ट्रेन को साहिबाबाद से नई दिल्ली,दिल्ली होकर चलाया जाएगा।हालांकि इससे ट्रेन का निर्धारित ठहराव नहीं छूटेगा।

इसी तरह सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 6 अक्तूबर को सहरसा से 150 मिनट की देरी से चलेगी। जबकि लौकहा बाजार से आनंद विहार-04013 ट्रेन 6 व 7 अक्तूबर को साहिबाबाद में 20 मिनट के लिए नियंत्रित की जाएगी।
