वोट चोरी के खिलाफ सपाइयों का पैदल मार्च,विरोध-प्रदर्शन
सपा का हल्ला बोल,’वोट बचाओ,देश बचाओ’ अभियान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।वोट चोरी के खिलाफ विरोध जता रही समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंकें। इसे लेकर सपाइयों की पुलिस से झड़प और छीना झपटी भी हुई। सपाइयों ने पैदल मार्च भी निकाला।इसी दौरान सपाइयों ने सीईसी के पुतले भी जला दिया। और जमकर नारेबाजी भी की। बीच बचाव के दौरान सपाइयों की पुलिस से नोक झोंक से हंगामा भी रहा। वोट चोरी के मुद्दे पर मुखर सपा ने रविवार को सड़क पर उतरकर मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध किया।
सिविल लाइंस में सपा के जिला कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष, विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरु किया। सपाई हाथों में ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’,’वोट चोर गद्दी छोड़’ की तख्तियां लिए हुए थे।

सपाइयों ने पहले सेंट पॉल स्कूल के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर पार्क पहुंचते ही सीईसी के पुतले में आग लगा दी।इस बीच सतर्क पुलिस की सपाइयों से पुतला खींचने को लेकर छीना झपटी हुई। इसे लेकर सपा-पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक,झड़प भी हुई। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रहीं।
सपाइयों ने अम्बेडकर पार्क डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया गया।बाद में सपाइयों ने राष्ट्रगान किया।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि वोट चोरी को जनता बर्दाश्त नहीं करेंगी।आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। कहा कि यह लड़ाई वोट नहीं बल्कि वजूद की है।

इस दौरान सपा विधायक नवाब जान,हाजी नासिर कुरैशी,फुरकान अली,शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी,पूर्व विधायक हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी,अतहर हुसैन अंसारी,मुजाहिद अली,महमूद सैफी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव,विजयवीर यादव मोईन उद्दीन,हाजी उस्मान, नबी जान,नौशाद पाशा,लाखन सिंह सैनी,आसकार अली, जयकुमार प्रजापति, हिमांशु सैनी,मन्नू कुरैशी,नवीन यादव, कैसर कुद्दूसी, राजकुमार प्रजापति आदि रहे।
