कुल 12384 अभ्यर्थी, 2927 अनुपस्थित
परीक्षा के लिए 28 केन्द्र, तीन दिन में 74304 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस परीक्षा शुरु हो गई। तीन दिन चलने वाली भर्ती परीक्षा में 74 हजार 304 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कड़ी सुरक्षा में शुरु परीक्षा में सोमवार को पहली पारी में 9457 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में 23.63 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

सिविल लाइंस स्थित आरएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
सोमवार से कड़ी सुरक्षा व व्यवस्था के बीच आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा शुरु हो गई।पहले दिन प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। तमाम परीक्षार्थी सुबह ही केन्द्रों पर पहुंच गए। पुलिस परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 28 केन्द्र बनाए गए है।परीक्षा तीन दिन चलेगी। इस परीक्षा में कुल 74304 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक दिन में दो पालियों में होने वाली परीक्षा में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व यातायात की व्यंवस्था की है।

पुलिस परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दो पाली-सुबह 10-12 व दूसरी दोपहर 3-5 बजे तक होगी।परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्रै तक आने जाने व अन्य लोगों के आने जाने की सुविधा को देखते हुए यातायात व्यरवस्थान में आवश्याक बदलाव भी किया गया है। यातायात व्यवस्था 8-10 जून तक रहेगी।
आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा-
दिनाक- 8 जून,26
प्रथम पाली कुल अभ्यर्थी- 12384
उपास्थित- 9457
अनुपस्थित- 2927
उपस्थित- 76.37 प्रतिशत
अनुपस्थित- 23.63 प्रतिशत
