रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर में ठहराव से परीक्षार्थियों को मिली राहत
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
राजेश भाटिया। हिन्दी न्यूज लाइव। मुरादाबाद।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में रेल मंडल स्तर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए।परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के चलते रेल प्रशासन ने मुरादाबाद सीतापुर स्पेशल ट्रेन चलाई। इसमें रामपुर, बरेली,शाहजहांपुर के परीक्षार्थी रवाना हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन चलेगी।सोमवार को पहले दिन दोनों पालियों में 19044 परीक्षार्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मुरादाबाद से सीतापुर तक स्पेशल ट्रेन भी चलाईं।

रेलवे के अनुसार परीक्षार्थियों की भीड़ देख मुरादाबाद ,बरेली में अतिरिक्त रैक रिवर्ज में रखा ताकि भीड़ देखकर ट्रेन को चलाया जा सकें।सीतापुर के लिए चली ट्रेन रामपुर, बरेली व शाहजहांपुर पर ठहराव रखा गया।स्टेाशन पर रेल अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि भर्ती परीक्षा के चलते स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई। स्टेशनों पर जनरल टिकट व आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर संचालित किए गए।सूचना देने के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए। इस दौरान डीएम- एसएसपी,एसपी जीआरपी समेत तमाम अधिकारियों ने स्टेशन का जाएजा लिया। सुरक्षा व्यंवस्था के लिए जीआरपी व आरपीएफ भी तैनात रहीं।
तेजी से बढ़ती Hind Live News में समाचार और विज्ञापनों के लिए संपादक राजेश भाटिया से 94122-36999 पर संपर्क करें
