ड्यूटी रोस्टर में कमियों से नाराज चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा खोला, हटाने की मांग
चेकिंग स्टाफ ने रेल प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
कई दिन से मुरादाबाद स्टेशन सीआईटी (लाइन) के खिलाफ पनप रहा आक्रोश सोमवार को गहरा रूप ले गया।डयूटी रोस्टसर में कर्मियों से नाराज मुरादाबाद के चेकिंग स्टाफ ने सीआईटी लाइन को घेर लिया और उनके सामने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। बाद में सीआईटी के खिलाफ रेल अधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया। और हटाने की मांग की।

सोमवार को मुरादाबाद स्टेशन पर सीआईटी लाइन भावेश शर्मा के खिलाफ सभी चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया।डयूटी रोस्टर में कमियों, अन्य अनियमितताओं को लेकर भड़के चेकिंग स्टाफ एकजुट होकर रेलवे स्टेेशन पहुंच गया।प्लेटफार्म से लेकर सीआईटी के कमरे में जमकर नारेबाजी की।स्टाफ ने सीआईटी को काफी खरी खोटी सुनाई। नाराज चेकिंग स्टाफ ने डयूटी रोस्टर में डयूटी लगाने में गलती पर कर्मचारी से जवाब तलब,बोर्ड के सरकुर्लर की अवहेलना,प्रति ट्रेन अर्निंग का दबाव समेत तमाम बिन्दु उठाए। सीआईटी के रवैए से भड़के टीटीई इतने आक्रोशित थे कि उनके कमरे में ही जमकर नारेबाजी की और तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए।

सीनियर डीसीएम को दिए शिकायत पत्र में स्टाफ ने आरोप लगाया कि सीआईटी लाइन ड्यूटी के नाम पर मनमाने कर रहे है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी करते हुए कोच मैनिंग, प्रति ट्रेन अर्निंग का दबाव बनाया जाता है।नियमों का उल्लंघन कर कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इससे उन्हेंं पर्याप्त रेस्ट नहीं मिल पाता।इससे शारीरिक व मानसिक परेशानी बढ़ी है।आरोप है कि आपातस्थिति में भी सीआईटी लाइन फोन नहीं उठाते। बात करते हैं तो अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।
बाबत में डीसीएम से जानकारी करेंगे
शिकायत पत्र में कहा गया कि कई कर्मियों के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं।इससे संवाद व्यवस्था प्रभावित हो रही है।टीटीई स्टाफ ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि प्रदर्शन की जानकारी नहीं है।इस बारे में तभी कुछ कह सकेंगे।इस बाबत में डीसीएम से जानकारी करेंगे।
