कचहरी में वादकारी,अन्य राहगीरों को मिली राहत
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
मंगलवार को तपती धूप व तेज गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए बार एसोसिएशन की ओर से शर्बत वितरण स्टाँल लगाया गया। कचहरी परिसर के गेट पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने राहगीर, न्यायालय आए लोगों को शीतल शर्बत वितरित किया गया।

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने तेज धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।गरमी में प्यास के बीच शीतल शर्बत वितरण से तमाम लोगों को राहत मिली।शर्बत वितरण कचहरी में गेट के पास आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अजय बंसल,अतुल सोती, आशुतोष त्यागी, विवेक शुक्ला,अनामिका सोती,गोपाल द्विवेदी, पुष्प कुमार यादव, सुनीत गुप्ता,नदीम अहमद, अतुल सोती,रफीक अहमद, मोहम्माद अकरम, लेखराज समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
