प्रदर्शन के चलते मंडल में 576 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट
कासगंज इंटरसिटी के पहले दिन ही कई टिकट हुए रिफंड
सीजेपी के दो दिनों के प्रदर्शन का रेल यातायात पर असर
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे को नुकसान उठाना पड़ा। प्रदर्शन के कारण रेल मंडल में डेढ़ दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया। यात्रा रद्द करने से रेलवे को रिफंड लौटाना पड़ा।
मुरादाबाद मंडल में दो दिन में 576 यात्रियों को टिकट रद्द हुए। इन टिकटों के रद्द होने के चलते रेलवे को एक लाख 26 हजार रुपए का रिफंड करना पड़ा। 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई थीं।
रेलवे ने सेंट्रल दिल्ली में भीड़ के मद्देनजर नई दिल्ली से संचालित अनेकों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।मुरादाबाद मंडल में 18 ट्रेनों को रद्द किया गया। देहरादून,लखनऊ,कासगंज इंटरसिटी तमाम ट्रेनें प्रभावित रहीं।हालांकि इस दौरान यात्रियों को ऐन मौके पर सफर रद्द करना पड़ा।
रेलवे के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार मंडल में टिकट विंडो के अलावा आँनलाइन टिकटों का रिफंड किया गया।उनका कहना है कि घटना की प्रारंभिक जांच हुई।
मुरादाबाद स्टेशन पर BTPN के वैगन में हल्की आग लग गई।जांच में आया कि एक मंदबुद्धि व्यक्ति वैगन के ऊपर चढ़कर ओएचई (OHE) तार को छूने लगा। इससे स्पार्किंग हुई। व्यक्ति को करंट लगा और वैगन के ऊपर पड़े तेल में मामूली आग लग गई। आरपीएफ ने तेजी दिखाते हुए ओएचई शटडाउन करवा आग बुझाई। झुलसे व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना में रेलवे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा।
