नगर निगम ने मनाया दीपोत्सव-2026
रामलीला मैदान में जलाए गए ढाई लाख दीपक
हनुमान वाटिका,राम वाटिका,वाँर म्यूजियम समेत प्रमुख स्थान दीयों से हुए रोशन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दीपावली से तीन दिन पहले मुरादाबाद शहर रोशनी से जगमगा उठा। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पांच लाख दीए जलाए गए। मुरादाबाद में रामलीला मैदान में ही ढाई लाख दीपकों से पूरा क्षेत्र रोशनी से भर गया।

नगर निगम ने गुरुवार को अनूठी पहल करते हुए दीवाली की परंपरा को निभाते हुए दीपोत्सव -2026 मनाया।बड़ी संख्या में दीप जलें तो पूरा शहर में उजाले से भर गया।दीपोत्सव का सबसे बड़ा गवाह लाइनपार का रामलीला मैदान बना।

निगम ने बड़े पैमाने पर तैयारी करते हुए एक साथ ढाई लाख दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके अलावा हनुमान वाटिका,श्रीराम वाटिका, वाँर म्यूजियम समेत सभी प्रमुख स्थानों पर शेष ढाई लाख दीपक जगाएं।वृक्षों, स्तंभों समेत अन्य जगह दीयों के जलने से रोशन हो उठीं।

नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक व अन्य अधिकारियों ने थात्योहार की परंपरा को निभाते हुए दीपोत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद शहर दीपावली तक चमकता रहें। साथ ही यह त्योहार सबके जीवन में खुशहाली लेकर आएं।

परंपरा को निभाते हुए शहर के रामलीला मैदान व प्रमुख स्थानों पर पांच लाख दीप जगाएं गए।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि दीपोत्सव दीवाली की मूल भावना का भी संदेश देता है।इस अवसर पर भगवान राम का दरबार लगाया गया। झांकी सजाई और पूजा की।और दीप प्रज्ज्वलित किए।

वृहद आयोजन के दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
