राजस्थान से सीमेंट में इस्तेमाल कच्चा माल की रैक बन्हेड़ा खास स्टेशन उतरीं
मंडल में नए विकसित गुड्स शेड में रेलवे की आय में बढ़ोतरी के आसार
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रुड़की-देवबंद नई रेल लाइन में विकसित गुड्स शेड बन्हेड़ा खास रेलवे के लिए फायदेमंद साबित हुआ।राजस्थान से पहली रैक बन्हेड़ा खास स्टेशन पहुंची।58 वैगन की रैक में सीमेंट बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल कच्चा माल क्लिंकर लदा था।पहली रैक से रेलवे को करीब 70 लाख रुपए की आमदनी हुईं।
मुरादाबाद मंडल में रुड़की और देवबंद के बीच नई रेललाइन का निर्माण इसी साल हुआ।इस नए और छोटे रूट के बनने से रुड़की और देवबंद की दूरी कम हुई है। नई रेललाइन पर बन्हेड़ा खास और झबरेड़ा दो नए स्टेशन बनाए गए हैं।
रेलवे ने माल कारोबारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बन्हेड़ा खास में गुड्स शेड विकसित किया।रेलमार्ग पर बना नया माल गोदाम रेलवे की आमदनी के लिए फायदेमंद बना है। दिल्ली, सहारनपुर व उत्तराखंड से कनेक्टिविटी के चलते गुड्स शेड लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुविधाजनक बना।रेलवे के अनुसार कुछ दिन पहले राजस्थान के ब्यावर से बन्हेड़ा खास स्टेशन पहुंची।58 वैगनों की रैक में क्लिंकर (सीमेंट बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल कच्चा माल) लदा था।अंबुजा सीमेंट कंपनी की क्लिंकर की पहली रैक से रेलवे को राजस्व मिला।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि रूड़की- देवबंद रेल लाइन पर बन्हेड़ा खास स्टेशन गुड्स शेड पर राजस्थान से क्लिंकर की रैक आईं। मंडल में नए बने मालगोदाम पर 58 वैगनों (बाँक्सन) की रैक से रेलवे को राजस्व मिला है।सीमेंट कंपनी की मालगाड़ी की रैक से रेल विभाग को करीब 70 लाख रुपए का आय हुईं हैं।इस स्टेशन पर माल परिवहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। खासकर यूपी और उत्तराखंड के कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
मालगाड़ी की अनलोडिंग का विरोध–
बन्हेड़ा खास स्टेशन पर मालगाड़ी की रैक का किसानों ने विरोध जताया।भारतीय किसान मजदूर संगठन समेत ग्रामीणों ने क्लिंकर से भरी मालगाड़ी की अनलोडिंग को रोक दिया।और हंगामा किया।
