बार चुनाव संचालन की बागडोर संभालेंगे नव नियुक्त अध्यक्ष
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद में एल्डर्स कमेटी की कमान अब विजय गुप्ता संभालेंगे। मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति जताई गई। इसका प्रस्ताव आम सहमति से पारित हुआ।मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी कार्यकारिणी बैठक हुई।
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा 3 जून, 26 को हुए फैसले में एल्डर्स कमेटी पूर्व चेयरमैन रमाशंकर गुप्ता को उनके पद से हटाकर उनकी जगह सुधीर गुप्ता को नया चेयरमैन बनाने के फैसले पर विचार विमर्श किया गया।लेकिन सुधीर गुप्ता के कमेटी के चेयरमैन पद के अस्वीकार के बाद कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई।सर्वसम्मति से वरिष्ठता क्रम दूसरे स्थान पर विजय गुप्ता को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
इसी क्रम में वरिष्ठता क्रम के अनुसार बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता एडवोकेट को नया चेयरमैन बनाने पर विचार हुआ।इस पर पर उनकी अपनी सहमति व्यक्त के बाद कार्यकारिणी ने सर्वसहमति से विजय गुप्ता को एल्डर्स कमेटी का नया चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
इस पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बधाई दी।कहा कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के रूप में उनके नेतृत्व में अगले चुनाव पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किए जाने की उम्मीद जताई।कार्यकारिणी ने एल्डर्स कमेटी को मदद देने का भरोसा दिलाया।बैठक का संचालन बार महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेश चंद्र त्यागी भी रहे।
बैठक में बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, सचिन शर्मा, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमापंत पाण्डेय के अलावा सदस्यों में आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम,जाबिर हुसैन,कैलाश कुमार,सुरेश सिंह,पंकज शर्मा, काजल सिंह,सचिन कुमार,सुनील कुमार सक्सेना, बार कार्यालय प्रभारी विशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
