विभिन्न स्थानों पर यज्ञ हवन,नगर वेद प्रचार आदि हुए अन्य कार्यक्रम
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शहर के आर्य समाज में रेलवे हरथला कालोनी की हीरक जयंती समारोह का विभिन्न स्थानों पर यज्ञ हवन,नगर वेद प्रचार, ग्रामीण जनजागरण,नशे के विरुद्ध जागरण,वैदिक कार्यशाला वर्ष भर के बाद रविवार को समापन हुआ।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने हीरक जयंती स्मारिका का विमोचन किया।उन्होंने कहा कि जीवन में यज्ञ को अपनाने पर जोर दिया।कहा कि आरएसएस की शाखा में यदि एक कार्यकर्ता भी ध्वज लगाने वाला है। वैसे ही परिवार, ग्राम नगर में एक याज्ञिक आर्य समाज को जीवित रखता है।कार्यक्रम में आर्य भजनोपदेशिका किरन आर्या व पं ज्ञानदेव आर्य ने भजन प्रस्तुत किए।

इस दौरान प्रधान राम लच्छी यादव,मंत्री विजेन्द्र पाल,कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा के अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अभय कुमार सिंह एडवोकेट, नामित पार्षद अमित कुमार सिंह उर्फ मिन्टू, पुष्पा यादव, संजय सिंह यादव एडवोकेट आदि रहे।
