पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग
यात्रा में 22 जिलों के अधिवक्ता, दिल्ली में 2 दिसंबर को समापन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।विस चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा फिर गरमाया है। 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने न्याय यात्रा निकाली।
शनिवार को न्याय यात्रा मुरादाबाद पहुंचीं। न्याय यात्रा में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता व पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में वकील बेंच की स्थापना के लिए शामिल हुए।

केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा व संयोजक परवेज आलम के नेतृत्व में पहुंची न्याय यात्रा कमिश्नर कार्यालय,जेल रोड, ताड़ीखाना, टाऊन हाँल, कोतवाली, गंज होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी बार संगठनों ने बेंच नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है। सरकार बड़े बड़े विकास की बात कहती हैं पर जनता से जुड़ी पांच दशक पुरानी मांग आज तक पूरी नहीं हुई।

इस दौरान संयोजक परवेज आलम, दि बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता किसी भी पार्टी को वोट नहीं देते हुए नोटा का उपयोग करेंगे। मुरादाबाद के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय समिति को आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्ष ने कहा कि जब भी मुरादाबाद के अधिवक्ताओं की जरूरत होगी,वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।

इस अवसर पर अंजार हुसैन,संजीव राघव, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, सचिन शर्मा, पुनीत चौहान,आवरण अग्रवाल,रमा पांडे, सुरेश सिंह, अनिल गुप्ता, पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, आबिद अली, शहजादा सलीम,परमाल सिंह, त्रिलोक चंद दिवाकर,राजेश दयाल, पुष्प यादव, प्रत्यूष यादव, सौरभ चक्रवर्ती,राजीव चौधरी,दीपिका वर्मा सीता सेनी, लुबना गजल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे |
