महिला को पीटने का जीआरपी सिपाही का वीडियो वायरल,उठे सवाल
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। पंजाब जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट पर भारी बवाल हुआ।छठ मनाकर लौटते परिवार व जीआरपी सिपाहियों में सीट पर तकरार ने बड़े संग्राम में बदल गई। महिलाओं के सीट पर विरोध के बाद कोच में जीआरपी सिपाही और महिलाओं में मारपीट से काफ़ी देर तक अफरातफरी मची रहीं।आरोप है कि ट्रेन में यात्रियों ने महिलाओं का पक्ष लिया तो पुलिस ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। महिला को पीटने का जीआरपी सिपाही का वीडियो वायरल हुआ। जबकि जीआरपी सिपाहियों की तहरीर पर महिला और उसकी तीन बेटियों समेत छह के। खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।वायरल वीडियो को लेकर अब पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो —
भीड़भाड़ वाली अनारक्षित ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर में ही सीट विवाद जीआरपी के दो सिपाही और परिवार गहरी मारपीट में बदल गया।घटना के दौरान जीआरपी सिपाही के साथ महिला में मारपीट और गुत्थमगुत्था का वीडियो जमकर वायरल हुआ।वीडियो में दिखा कि सिपाही महिला यात्री को घूंसा मार रहा है। महिला की बेटियां उसे बचाने के सिपाही खींचती नजर आ रही है।हमले में महिला के सिर से खून दिखाई दे रहा है।
क्या था पूरा मामला–सीट पर हुआ विवाद
मुरादाबाद के एसपी जीआरपी-आशुतोष शुक्ला का कहना है कि बिहार से पंजाब में अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में मुरादाबाद के पास दो एस्कॉर्ट कर्मी अजय व सागर की ड्यूटी थीं। ट्रेन के मतलबपुर के पास पहुंचने पर एक सीट पर जगह देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की।पुलिस के अनुसार एस्कॉर्ट कर्मियों ने बच्चे को गोद में लेकर महिला के लिए जगह बनाने को कहा। लेकिन दूसरी महिला ने इनकार कर दिया। इससे विवाद बढ़ा। तीन महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की। उनकी वर्दी फाड़ दीं।आरोप है कि उनके साथ दो लोगों ने पुलिस के मोबाइल छीन लिए। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।दो लोगों को पकड़ा गया।
