मूंढापांडे में सात साल पूर्व की घटना
पाँक्सो कोर्ट ने दोषी पर एक लाख का जुर्माना लगाया
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मूंढापांडे में सात साल पुराने दुष्कर्म मामले में अदालत ने दोषी को बीस साल की सजा सुनाई है।विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट-2 छाया शर्मा ने दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट में दुष्कर्म इस केस की सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक मो. अकरम खां ने केस में अभियोजन पक्ष रखा।
मूंढापांडे में 2019 में पांच साल के मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई। परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि घर के सामने विद्यालय में उनका पांच साल का बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।इस दौरान वहां मौजूद अनूप उसे बहला फुसलाकर प्राथमिक विद्यालय से ले गया।और दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। कोर्ट में पीड़ित समेत छह गवाहों के बयान लिए गए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अनूप को दोषी ठहराया।
