अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ की ओर से चेक गणराज्य में हुईं प्रतियोगिता
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।विश्व रेलवे क्राँस कंट्री चैंपियनशिप में खिलाड़ी रेनू सिंह ने मुरादाबाद रेल मंडल का नाम रोशन किया है।रेनू सिंह ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।रेनू सिंह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।
अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ(USIC) की ओर से प्राग,चेक गणराज्य में 18वीं विश्व रेलवे (महिला एवं पुरुष) क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 13-16 नवंबर तक चलीं प्रतियोगिता में रेल मंडल की रेनू सिंह स्वर्ण पदक जीता। महिला खिलाड़ी ने 10 किलोमीटर की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।चेक गणराज्य में हुईं प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी के प्रदर्शन से रेलवे का गौरव बढ़ा है।
रेलवे के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने कहा कि रेलवे क्राँस कंट्री चैंपियनशिप के आयोजन में रेनू सिंह की शानदार उपलब्धि हासिल की है।उनकी सफलता समर्पण,अनुशासन,कठिन परिश्रम एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
