यात्रीगण ध्यान दें–
काठगोदाम-जम्मूतवी और काठगोदाम -कानपुर सेंट्रल फिलहाल कोहरे में चारों गाड़ियां रद्द
एसी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रेलवे के कोहरा सीजन में चार और ट्रेनों को रद्द किया गया है।इन चारों गाड़ियों के नंबरों में भी बदलाव किया गया है। काठगोदाम से चलने वाली चारों ट्रेनों को नए साल मार्च से संचालित किया जाएगा।
मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार मुरादाबाद मंडल में संचालित चार ट्रेनों के कोहरा सीजन में नंबरों में बदलाव किया गया है।कोहरे के चलते फिलहाल सभी ट्रेनों का संचालन थमा रहेगा।काठगोदाम से जम्मूतवी चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12207-12208 के नंबर 14695-14696 होंगे।यह ट्रेन 12 जनवरी से 2 मार्च तक रद्द रहेगी।
इसी तरह कानपुर सेन्ट्रल से काठगोदाम एक्सप्रेस 12209 -12210 ट्रेन नंबर 14697-14698 होगा।यह ट्रेन 11 जनवरी से 2 मार्च तक रद्द की गई है।रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि वह यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित नंबर और संचालन की जानकारी ले लें। जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों में आज से अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद।मुरादाबाद मंडल में वीआईपी ट्रेनों में शुमार एसी एक्सप्रेस में रेलवे ने एसी थर्ड स्लीपर कोच लगाया है।20 नवंबर से ट्रेन का अतिरिक्त कोच से संचालन शुरू हो जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि इसी तरह वाराणसी से छेरहटा के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन 14623-24 में एक सेकंड एसी व दो थर्ड ई एसी कोच लगेगा।27 नवंबर से ट्रेन अतिरिक्त कोचों के संग रवाना होगी।
