आचार संहिता में निगम ने अगले चार महीने में विकास कार्यों की तय की रूपरेखा
निर्माण,पथ प्रकाश और जलापूर्ति विभागों से मांगें कार्य योजनाओं के प्रस्ताव
शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक,1457 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट पारित
वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट से 287 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। चुनावी तैयारियों के बीच नगर निगम ने भी चुनावी मोड में भी विकास कार्यों को रफ्तार देने की रुपरेखा तैयार कर लीं।शहर में मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्यों के लिए सात दिन में कार्ययोजना मांगी है। 15 दिसंबर तक निविदाएं खोली जाएंगी।
चुनाव आचार संहिता के बीच विकास कार्य प्रभावित न हों।इसके लिए शुक्रवार को निगम कार्यकारिणी बैठक में 1457 करोड़ रुपए के पुनरीक्षित बजट पारित हो गया।वित्तीय वर्ष 2026- 27 के मूल बजट 1170 करोड़ रुपए में 287 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
आम चुनाव के मद्देनजर नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों के लिए पुनरीक्षित बजट पर विस्तार से बैठक की।महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कैंप कार्यालय पर निगम की बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक,पार्षद व विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14 अरब 57 करोड़ 20 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट को चर्चा के बाद मंजूरी मिल गई।महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में आठ माह का समय निकल चुका है। शेष चार माह में आवंटित बजट के उपयोग के लिए निर्माण,जलापूर्ति और पर प्रकाश विभाग से कार्य योजनाएं मांगीं है। 15 दिसंबर तक निविदाएं खोलकर वर्क आर्डर जारी किए जाएं। जिससे दिसंबर से फरवरी माह तक कार्यों को पूर्ण करा लिया जाएं। ताकि चुनाव आचार संहिता में विकास कार्य प्रभावित न हो।और नागरिकों को बेवजह परेशानी न उठानी पड़े।कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।-
आउटसोर्सिंग कर्मियों को सौगात,5 हजार वेतन बढ़ा
चुनावी साल में कर्मियों का वेतन होगा 20 हजार, 2 सितंबर से कर्मियों के वेतन में वृद्धि निगम पर पड़ेगा पांच करोड़ वेतन खर्च का अतिरिक्त भार मुरादाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में हुए निर्णय के बाद निगम ने वेतन वृद्धि का फैसला लिया है।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच पांच हजार रुपए के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। दो सितंबर से वेतन वृद्धि होगी।इससे निगम पर पांच करोड़ रुपए का वेतन खर्च बढ़ेगा। हालांकि आम बढ़ाने के लिए संपत्तियों की आय बढ़ाने समेत अन्य कार्यो से आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

पार्षदों को सौगात–
नाली मरम्मत, पुलिया निर्माण पर 10-10 लाख, गर्मी सीजन से पहले पेयजलापूर्ति, नलकूप लगाने व पुनः मरम्मत,पथ प्रकाश में पुराने प्रकाश बिन्दु सीवर लाइन, सड़कों की मरम्मत कार्य का आंकलन
