जनांदोलन की चेतावनी
मार्च पर कांग्रेसियों के फर्जीवाड़े पर भी नेतृत्व की नजर
मुरादाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम यूपी के सह प्रभारी ने की लखनऊ मार्च की तैयारी बैठक
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर कांग्रेस अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं।वोट चोरी के खिलाफ सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी का कड़ा रुख है।
मुरादाबाद में हुईं बैठक में फिर से साफ कर दिया कि ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में चुनाव कांग्रेस को मंजूर नहीं। चाहे इसके लिए कितना बड़ा जनांदोलन चलाना पड़े।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस के कोठीवाल नगर में स्थित कैंप कार्यालय में आए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम यूपी के सह प्रभारी संजीव आर्य ने ज्ञानेश कुमार को चुनावों में वोट चोरी का आरोपी ठहराया।भले ही कितना जनांदोलन करना पड़े, ज्ञानेश कुमार को स्वीकार नहीं।सचिव ने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ पार्टी कार्यालय से वोट बचाओ,देश बचाओ नारे के संग संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। मार्च में पार्टी के शीर्ष नेता व प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

मार्च में कांग्रेसियों की डिजिटल हाजिरी,फर्जीवाड़े पर भी नजर–
लखनऊ मार्च पर कांग्रेस निगाह रखेंगी। कांग्रेसियों के कागजी आंकड़े पर कांग्रेस नेतृत्व की नजर है।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी नेताओं की मार्च में डिजिटल हाजिरी लगेगी।इससे घर बैठे बैठे नेता प्रदर्शन में मौजूदगी दर्शा नहीं सकेंगे। 26 नवंबर की बैठक में जिला व शहर पदाधिकारी व प्रमुख नेताओं का फीडबैक लिया जा रहा है। जितनी संख्या बताई जा रहीं हैं।उसका लखनऊ मार्च में मिलान होगा।राष्ट्रीय सचिव ने जिला,शहर अध्यक्ष से बाद में निष्क्रिय पदाधिकारियों समेत अन्य बिंदुओं पर भी अलग बात की
।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम, डॉ एपी सिंह, राजेन्द्र वाल्मीकि,विवेक अग्रवाल,डॉ सिराजुद्दीन, नाजिम गांधी, राजेश पाल,अनिल शर्मा आदि रहे। जबकि राष्ट्रीय सचिव ने शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर भी बैठक की।इस दौरान वरिष्ठ नेता रिजवान क़ुरैशी,पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनुभव मेहरोत्रा, अहमद खां समेत अन्य कांग्रेसी रहे।
