बुरे वक्त में भी किसी का साथ नहीं छोड़ा -जिलाध्यक्ष
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने याद किया और श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव व संचालन जिला महासचिव फुरकान अली और जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि नेताजी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थे।उन्होंने गरीब,किसान और पिछड़ों को आवाज दी। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को और मजबूत करें।आने वाला वक्त संघर्ष का है। संघर्ष से ही सरकार बनेगी।देहात से विधायक नासिर कुरैशी ने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूती दीं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी रिजवान, महासचिव फुरकान अली व महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजेश कुमारी यादव,सपा नेता लाखन सिंह सैनी समेत अन्य नेताओं ने सपा मुखिया को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने सैनी,पिछड़े,महिला और वंचित समाज को राजनीति में पहचान दिलाई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा बाबर खान,वेद प्रकाश सैनी, वसीम कुरैशी, मनमोहन सैनी,चौधरी अमान उल्ला खान, तालिब अंसारी,धर्मेन्द्र यादव हरपाल सिंह सैनी,अनीसुद्दीन कातिब, पार्षद शीरीगुल, दिव्यांशु सागर,जयपाल सैनी, योगेन्द्र यादव, हर्षित त्रेहन,नबी हसन, लुकमान खान, कमरे आलम, मुजाहिद अली, मनीष जाटव,सुरेंद्र शर्मा,वाहन सिँह यादव,रेशमा परवीन,मो तकी,अशोक सैनी, शरीफ हुसैन, गोल्डी शर्मा,कुलदीप यादव, शरीफ हुसैन आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा सपा की महानगर इकाई की ओर से मुगलपुरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी ने कहा कि नेताजी के विचारों से समाजवादी आंदोलन को मजबूती मिलेगी।
जबकि कार्यक्रम का संचालन महासचिव गजेन्द्र यादव ने किया।इस दौरान हाजी कैसर अली कुद्दूसी,शुएब हसन पाशा,रेहान खां,लईक अंसारी,वसीम कुरैशी समेत अन्य सपाई रहें।
