गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर भक्ति और उल्लास से हुआ शहर
श्रद्धालुओं ने झाड़ू लगाकर की सेवा, मार्ग पर पुष्प वर्षा,वाहे गुरु की गूंज
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सिखों के पहले गुरू गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भक्ति व उल्लास छाया रहा।शहर के आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारा कल्गीघर से पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन का आकर्षण अमृतसर से आया बैंड,गतका पार्टी, झांकियां और महिलाओं की कीर्तन मंडली रहीं।

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। गुरु महाराज के जयकारे और शब्द-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।

शाम को गुरुद्वारा सिंह सभा से निकले नगर कीर्तन में सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।नगर कीर्तन के दौरान युवाओं और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला।
कीर्तन में अनेक प्रकार झांकियां जैसे बच्चों का नृत्य, गिद्दा आदि भी आयोजित की गई। इस दौरान बैंड बाजा, ढोल,आदि से कीर्तन जुलूस निकाला गया। पंच प्यारे कीर्तन में सबसे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

इस दौरान सिख समाज के वरिष्ठ नगर कीर्तन में पूरे रास्ते रहें। संगत ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने और मानवता, सेवा, प्रेम तथा भाईचारे का संदेश दिया।
स्टेशन रोड पर पंज प्यारों का हुआ स्वागत

ताड़ीखाना चौक से जीएमडी रोड, बुध बाजार से होकर स्टेशन रोड पहुंची।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पंज प्यारों को शाँल पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान ग्रंथी साहब की विनोद गुंबर को पीले रंग का पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान संजुल गुंबर व मानव गुंबर ही शामिल रहें।

इस मौके पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जगप्रीत सिंह,उपाध्याय जीत सिंह,सेक्रेट्री तेजेन्द्र सिंह, कैशियर अमरजीत सिंह व चेयरमैन टीटू चड्ढा समेत तमाम पदाधिकारी व समाज के अग्रणी लोग भी पूरे समय नगर कीर्तन में शामिल हुए। आयोजन के समापन पर गुरु का लंगर वितरित किया।
