मंगलवार को गंगा मेले के मद्देनजर घाट से हटाया कूड़ा
गंगा में औद्योगिक इकाइयों का पानी न रोकने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सोमवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने कटघर में अटल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।गंगा मेले पर्व को देखते हुए शिव सैनिक घाट पर जुटे और घाट की साफ सफाई कराई।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर सोमवार को संगठन पदाधिकारियों ने कल गंगा मेले को देखते हुए गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए शिव सैनिकों को जुटाया।शिवसैनिकों ने सेवा कर कटघर अटल घाट के आस पास व रामगंगा क्षेत्र में सफाई कार्यक्रम किया।

शिवसेना जिला प्रमुख ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र ही गंगा में गिरने वाले नालों व अन्य लोगों के द्वारा हो रहे अतिक्रमण व औद्योगिक इकाइयों द्वारा गंगा में मेला पानी फेंकने पर चिंता जताई।जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने एसपी सिटी से अन्य विभागीय अधिकारियों से वार्ता की।
उन्होंने एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों से वार्ता करके गंगा मेले पर समुचित सफाई व्यवस्था संबंधित अधिकारियों द्वारा करवाए जाने की मांग की।जिला प्रमुख ने कहा कि मेले के बाद शिवसेना अगर गंगा में औद्योगिक इकाइयों द्वारा गन्दा रोकने व अतिक्रमण कर रहीं फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर संगठन ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
इस दौरान मुख्य रूप से शिबू पांडे,अरुण ठाकुर, तेजपाल सैनी, जीतू प्रजापति, आकाश राहुल,नितेश,विक्की कश्यप,महेश,सुरेश सैनी,अशोक सैनी,पारस कपूर राजेंद्र भोला आदि रहें।
