यमुनानगर में मेगा ब्लॉक, 6 से 13 दिसंबर तक यातायात पर असर
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सहारनपुर-अंबाला कैंट रेलखंड में प्री व नाँन इंटरलाकिंग वर्क के कारण आठ दिनों तक रेल संचालन बाधित रहेगा। मेगा ब्लॉक के कारण हरिद्वार जन शताब्दी और ऋषिकेश- श्रीगंगानगर ट्रेन छह से 13 दिसंबर तक रद्द रहेगी। जबकि सात अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर 6 से 13 दिसंबर तक नाँन इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेल संचालन में फेरबदल किया गया है।हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी और श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
इसके अलावा लखनऊ चंडीगढ़ इंटरसिटी 10,11 व 12 एक्सप्रेस ट्रेन भी सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी।इसी तरह शहीद एक्सप्रेस 14673 ट्रेन 9 दिसंबर को मुरादाबाद मंडल में 45 मिनट नियंत्रित होकर चलाईं जाएगी।
इसके अलावा जालंधर -दरभंगा एक्सप्रेस 22552 एक्सप्रेस ट्रेन 60 मिनट और शहीद एक्सप्रेस 14673 ट्रेन 10 दिसंबर को 180 मिनट व 14 दिसंबर को 240 मिनट जयनगर से देरी से रवाना होगी। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस 14649 ट्रेन 11 दिसंबर, गुरुमुखी और दुर्गियाना एक्सप्रेस देरी से संचालित होगी।
