पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुआ विवाह समारोह
विवाह समारोह में शब्बीर खां की शहनाई गूंजीं
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गुरुवार को 92 जोड़ें एक दूजे के बन गए।योजना में 60 हिन्दू और 32 मुस्लिम जोड़ों का रीति- रिवाज से विवाह हुआ।
लाइनपार में स्थित रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में 92 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। पंडाल में एक ओर वैदिक मंत्रों की गूंज रहीं तो दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों ने कुरान की आयतों के बीच ‘कुबूल’ है,की रस्में पूरी हुई।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा ठाकुरद्वारा, छजलैट ब्लॉक के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए।
विवाह समारोह में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान संयोजिका अल्पना गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दीं।साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

विवाह समारोह में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी,उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रिया अग्रवाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत अन्य अन्य अधिकारी रहे।
28 नवंबर को 200 जोड़ें लेंगे सात फेरे––
अगला सामूहिक विवाह समारोह 28 नवंबर को रामपुर रोड स्थित आर्केडिया ग्रीन में होगा। आयोजन में 200 जोड़ों का विवाह होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ पारदर्शिता और सम्मान के साथ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। विवाह आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
