परियोजना में RVNL को टनल -14 में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलीं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।चार धाम की यात्रा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।परियोजना में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने रुद्रप्रयाग जिले में 6.59 किलोमीटर लंबी टनल -14 की खुदाई पूरी कर दोनों छोरों को जोड़ लिया।आरवीएनएल ने 6.59 किलोमीटर लंबी मुख्य सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया। सुरंग के दोनों छोरों से की गई खुदाई के मिलने के साथ महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है।
मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार टनल-14 में पोर्टल-1 (सुमेरपुर) की ओर से 4.7 किलोमीटर और मरोड़ स्थित पोर्टल-2 की ओर से 1.79 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी की गई।हिमालयी भूगर्भीय परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण भू-भाग एवं आबादी वाले क्षेत्रों के बीच निर्माण कार्य को सावधानीपूर्वक और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया।

पोर्टल-1 की ओर आबादी के नीचे लगभग 110 मीटर लंबी ट्रिपल-ट्रैक सुरंग का निर्माण ढीली मिट्टी एवं कम ओवरबर्डन वाले क्षेत्र में प्री-एक्सकेवेशन और मल्टी-ड्रिफ्टिंग तकनीक के माध्यम से किया गया। वहीं, पोर्टल-2 की ढलान को सुरक्षित करने के लिए माइक्रोपाइल, रॉक बोल्ट एवं कंसोलिडेशन ग्राउटिंग जैसी विशेष तकनीकों का उपयोग किया गया,जिससे भू-स्थिरता सुनिश्चित करने के बाद मुख्य सुरंग निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सका।
निर्माण के दौरान आसपास की बस्तियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियंत्रित ब्लास्टिंग केवल दिन के समय की गई। इसके अतिरिक्त,सुरंग के भीतर कार्यरत श्रमिकों के लिए पर्याप्त वायु आपूर्ति एवं तापमान नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु विशेष वेंटिलेशन प्रणालियां स्थापित की गईं।टनल-14 का सफल ब्रेकथ्रू ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
रेल प्रशासन का कहना है कि परियोजना के पूरा होने पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रेलसंपर्क को मजबूती मिलेगी।साथ ही क्षेत्रीय आवागमन एवं पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मंडल में ज्यादा चलीं 25 प्रतिशत स्पेशल ट्रेनें —

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद।मुरादाबाद मंडल में पिछले साल के मुकाबले स्पेशल ट्रेनें ज्यादा संचालित की गई।ट्रेन आँन डिमांड(TOD) में करीब 25% वृद्धि की गई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए मंडल में TOD (स्पेशल ट्रेनों) को चलाया।26 नवंबर 2026 में मुरादाबाद मंडल में कुल 564 ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई।
जबकि पिछले साल इसी अवधि में 449 ट्रेनें संचालित हुईं थीं।सीनियर डीसीएम ने बताया कि नवंबर माह में 10 नवंबर को सर्वाधिक 29 स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया।मंडल में यात्री सुविधा, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा रेलवे की पहली प्राथमिकता है।
