डीआरएम व ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक
राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।
मुरादाबाद।
ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन की वर्ष की पहली बैठक मंडल रेल प्रशासन के संग हुई।बैठक में संगठन ने रेल प्रशासन के सामने कर्मचारी हित से जुड़े तमाम मुददे रखे। संगठन पदाधिकारियों ने तमाम समस्या़एं उठाई।संगठन का कहना है कि कुछ बिन्दु ओं पर सहमति बनी है। डीआरएम सभागार में हुई बैठक की शुरुआत में संगठन के मंडल मंत्री संजय यादव व मंडल अध्यक्ष संतराम ने डीआरएम स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

बैठक में मंडल सचिव संजय ने मांग की कि मंडल के सभी एईएन गैंग मुख्यालयों पर लॉकर सहित टूल-बॉक्स उपलब्ध कराए जाएं। जिन यार्डों में शंटिंग कार्य होता है। जहां ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट द्वारा गार्ड-ड्राइवर रिपोर्ट तैयार होती है। वहां सुरक्षित एवं व्यवस्थित पाथ-वे की व्यवस्था हो।इसके अलावा संगठन ने एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की अवकाश प्रविष्टियों में आरही त्रुटियों का मुद्दा उठाया।संगठन ने कहा कि प्रयासों के बावजूद कई मुद़दों का निस्तारण नहीं हो पाया।लिहाजा प्राथमिकता से लेते हुए ठीक कराया जाए।इसके अलावा जेई/पी-वे की 20 प्रतिशत विभागीय परीक्षा में ग्रेड-पे 2800 में कार्यरत सभी ट्रैकमैन-1 को शामिल करने, लेखा विभाग में कार्यरत ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति अन्य विभागों के ग्रुप-डी कर्मचारियों की तरह मंडल स्तर पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि डीआरएम ने कुछ बिन्दुओं पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जबकि अन्य लंबित मामलों को जल्दी निस्तारण का आश्वासन दिया।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी एवं सहायक महासचिव रामपाल के अलावा अखिलेश प्रजापति, मनीष कुमार, मनटून कुमार, सुनील पाल, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश यादव, दिलीप कुमार,बिट्टू कुमार, मो आरिफ,अंकित कश्यप, मो यामीन, धर्मवीर सिंह, नेहा राजपूत, दीपा रानी समेत कर्मचारी रहे।
