डीआरएम कार्यालय में रेलकर्मियों का जोरदार विरोध, नारेबाजी
सीआईटी लाइन पर अनियमित डयूटी रोस्टर व स्टाफ के शोषण का आरोप
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
रेलवे स्टेशन पर अनियमित डयूटी रोस्टर व स्टाफ के शोषण के मुद्दे पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने विरोध जताया।चेकिंग स्टाफ के समर्थन में उतरी रेल यूनियन ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और विरोध जताया।यूनियन ने रैली निकालकर नारेबाजी भी की।शुक्रवार को सीनियर डीसीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित नरमू व चेकिंग स्टारफ ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्टाफ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।यहीं नहीं डयूटी रोस्टर में अनियमितताएं की जा रही है।इसके चलते चेकिंग स्टाफ को तमाम तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि मुरादाबाद स्टेशन पर तैनात सीआईटी लाइन द्वारा स्टाफ पर अनावश्यक दबाव व राजस्व लक्ष्य के लिए दबाव बनाया जा रहा है।डयूटी रोस्टर में अनियमितता बरती जारही है।जिससे चेकिंग स्टाफ मानसिक दबाव है।सीआईटी की कार्यप्रणाली व व्यवहार से खफा पिछले दिनों चेकिंग स्टाफ ने उनका घेराव किया था। है।सीआईटी को हटाए जाने की मांग की।
मुद्दे पर नरमू लड़ेगा लंबी लड़ाई–
दिन में लंच टाइम में हुई सभा में नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि यूनियन का आंदेालन किसी व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि स्टाफ के सम्मान व न्याय की लड़ाई है। रेल कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय व तानाशाही कार्य प्रणाली के खिलाफ है।कहा कि रेलवे बोर्ड के सरकुर्लर की भावना के खिलाफ कोच मैनिंग का अनावश्य क दबाव है।मंडल में ट्रेन व कोचों की बढ़ी संख्या को देखते हुए स्टाफ की कमी को पूरा करने की बजाय कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने चेताया कि नरमू किसी भी कीमत पर स्टाफ का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।इस मुद्दे पर अध्यक्ष ने आरपार की लड़ाई छेड़ने की चेतावनी भी दी।
इस दौरान नरमू के मंत्री,अध्यक्ष के अलावा सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहेल खालिद, दीपक यादव,शिवराज सिंह, आइवन एडीशन, रजनीश चौबे, मोहित गुप्ता, राकेश बलोदी, चंचल सैनी, विनेश ठाकुर, नासिर, संजय वर्मा,सुनील सिंह समेत तमाम कर्मचारी रहे।
