दादर,बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर रोक
बरेली यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन की मरम्मत से 30 दिन बाधित रेल संचालन
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
बरेली यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन में सुधार व मरम्मत कार्य के चलते रेल संचालन तीस दिन बाधित रहेगा।यार्ड में पुरानी लाइनों के रखरखाव से बरेली से चलने वाली दादर समेत छह ट्रेनों के संचालन थमेगा।बरेली-दिल्ली पैसेंजर एक्सप्रेस 5 जुलाई से 3 अगस्त तक रद्द रहेगी।

मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर रेल संचालन को रफ्तार देने के लिए रेल प्रशासन लगातार नई लाइनें व अपग्रेडेशन का काम कर रहा है। इसी क्रम में बरेली यार्ड में वाशिंग लाइन में पुरानी रेलपटरियों को भी बदलने व सुधार का काम होगा।वाशिंग लाइन नंबर 36-37 के रखरखाव का काम होगा।रेलवे ने काम के चलते गाड़ियों के संचालन में भी फेरबदल किया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रेलपटरी सुधार का काम एक महीने चलेगा। काम का असर बरेली से संचालित ट्रेनों पर पड़ेगा।
वीकली ट्रेन बरेली से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13 जुलाई से 3 अगस्त तक रद्द रहेगी।बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का भी 8 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालन बंद रहेगा।इसी तरह मुरादाबाद, गाजियाबाद से होकर चलने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर 54075-76 ट्रेन भी 5 जुलाई से 3 अगस्त तक रद्द रहेगी।
