ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह़वान पर ऑन डयूटी बैज लगाए
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
सोमवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एस्मा) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रेल मंडल में स्टेशन मास्टरों ने डिमांड बैज लगाकर कार्य किया।स्टेशन मास्टरों ने ऑन डयूटी बैज लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
एस्मा के आहृवान पर उत्तर रेलवे के सभी मंडलों में स्टेशन मास्टरों ने एकजुटता का परिचय दिया। एस्मा की चार प्रमुख मांगे है।बैज लगाकर काम कर रहे स्टेशन मास्टरों ने प्रदर्शन किया।कहा कि यह कार्यक्रम नहीं बल्कि स्टेशन मास्टरों का अधिकार है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि एस्मा के आहृवान पर प्रमुख मांगों के निस्तारण की मांग की गई है।

भारतीय रेलवे में खाली पदों को जीरो वैकेंसी सुनिश्चित करने,12 घंटे के रोस्टर को समाप्त करने, बिना किसी सीलिंग के सभी नाइट डयूटी एलाउंस व स्ट्रींटलाइन प्रक्रिया के तहत आईआरटी व आईडीटी के सभी लंबित मामलों का तुरंत निपटारा,स्टेशन मास्टरों की इच्छित स्थाटनों पर नियुक्तब करने की मांग की।आंदोलन में मुरादाबाद, जम्मू,श्रीनगर, दिल्ली अमृतसर, फिरोजपुर, लखनऊ,बनारस,अंबाला, सहारनपुर समेत सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों ने डिमांड बैज लगाकर कार्य किया।
