अधिवक्ताओं,कातिबों ने धरना देकर जताया विरोध
रजिस्ट्री कार्य को ऑनलाइन कर फ्रेंचाइजी को देने का विरोध
तालाबंदी के चलते रजिस्ट्री कार्यालय पर भी असर,नहीं हुए बैनामें
प्रदेश में रजिस्ट्री दफ्तर में एक जुलाई से होगी लागू नई व्यवस्था
अधिवक्ता ,बैनामा लेखक,स्टांप वेंडर, कंप्यूटर आपरेटरों की आजीविका पर संकट
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
रजिस्ट्री दफ्तर के काम को निजी फ्रेंचाइजी को देने का विरोध तेज होने लगा है। सोमवार को फैसले के खिलाफ दि बार एसोसिएशन ,अधिवक्ता व अन्य लोगों ने कड़ा विरोध जताया। दस्तावेज लेखक (कातिब) तालाबंदी कर पूरी तरह से हड़ताल पर रहे।हड़ताल का असर रजिस्ट्री में होने वाले बैनामों पर भी पड़ा। रजिस्ट्री दफ्तर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,अधिवक्ता,कातिब आदि ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया। शाम तक धरना जारी रहा।

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री कार्यालय को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने और निजी फ्रेंचाइजी से रजिस्ट्री कार्य संचालित कराने के फैसले का विरोध होने लगा है।नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी। पर इस फैसले का विरोध होने लगा है।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने सोमवार को तालाबंदी कर हड़ताल का निर्णय लिया। फैसले के विरोध स्वरुप अधिवक्ता,दस्तावेज लेखकों को तालाबंदी कर हड़ताल करने का फैसला लिया गया। फैसले के बाद सोमवार को रजिस्ट्री दफ्तर पर वकील, कातिब व जुड़े लोगों का जुटना शुरू हो गया।

आजीविका के संकट से जूझेंगे सेंकड़ों वकील,कातिब
सुबह ही बार अध्यक्ष के अलावा महासचिव कपिल गुप्ता समेत तमाम अधिवक्ता,दस्तावेज लेखक आदि बड़ी संख्या में कांठ रोड पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। और धरना शुरू कर दिया। जुटे तमाम लोग कार्यालय के बाहर परिसर में डटे रहे। जबकि बाहर वकीलों का पूरे दिन धरना चला। विरोध के चलते कातिबों ने तालाबंदी कर हड़ताल रखीं। हड़ताल से रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल के ऐलान के चलते रजिस्ट्री कार्यालय में भी स्टाफ नदारद रहा।

यूपी में एक जुलाई से रजिस्ट्री कार्यालयों में नई निजी व्यवस्थाल लागू होगी।माना जा रहा हैकि फैसले से अधिवक्ता् व इससे जुड़े लोगों में रोजी-रोटी का संकट गहराएगा।मुरादाबाद में इस व्यवसाय से जुड़े पांच हजार से ज्यादा वकील आदि जुड़े है।जिनपर इसका इसका सीधा असर पड़ेगा।बैनामा लेखक व स्टांप विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
फैसले से हड़कंप–
उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ के मंडल संयोजक हाजी अनीसुद्दीन का कहना है कि सरकार रजिस्ट्री कार्यालयों में काम के लिए निजी फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू कर रही है।फैसले से वकील, कातिब, कंप्यूटर आपरेटर्स, मानचित्र, स्टांप वेंडर आदि के कामकाज पर असर पड़ेगा। मंगलवार को भी तालाबंदी की जाएगी। हड़ताल कर विरोध जताया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन धरना दिया गया।प्रदेश शासन ने रजिस्ट्री कार्यालयों में ई पंजीकरण माँडयूल की व्यवस्था को अमल में लाने का फैसला लिया है। ऑनलाइन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जाएगा।
जबकि बार एसोसिएशन महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले का विरोध होगा। शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार होगा।
धरने पर अभिनव भट्ट, रमा पांडे,आवरण अग्रवाल,शिव कुमार गौतम, मो.आसिम, सुभाष चंद्र माथुर,राजीव चौधरी,विश्वास गुंबर,मो. इब्राहिम, मो. नाजिम,अजय पाल,राघव गुप्ता, निमित जायसवाल आदि रहे।
