दावा-भाजपा यूपी में 325 और मुरादाबाद की सभी छह सीटें जीतेंगी
जिनके पास विचारधारा नहीं परिवारवाद,माफिया होते उनका टीएमसी जैसा हाल
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। प्रदेश के उप मुख्यहमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी हमला किया।कहा कि इस आम चुनाव में सपा का हाल वैसा होगा।जैसा टीएमसी जैसा हुआ।तंज कसते हुए उप मुख्येमंत्री ने कहा कि चुनाव तो हर पांच साल में होंगे पर शायद सपा की पार्टी चुनाव लड़ने लायक नहीं बचेगी।पश्चिरम बंगाल की टीएमसी की तरह उसका भी बुरा हाल होगा।
प्रेस कांफ्रेंस में उप मुख्यउमंत्री ने अगले चुनाव में सपा नेता अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।कहा कि अगले चुनाव में सपा का हाल टीमएसी जैसा होगा।पश्चिम बंगाल में भाजपा आई,ममता दीदी गई का नारा लगाते थे।पर अचानक से टीएमसी इतनी ध्वनस्त, होगी।इस अंदाजा पार्टी को भी नहीं था।
सपा पर सीधे हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी में विचाराधारा नहीं होती,परिवारवाद व माफिया हावी होते है वहां यही हाल होता है। तीखे अंदाज में कहा कि चुनाव पांच साल में होते है पर सपा भविष्य में चुनाव लड़ने लायक भी नहीं बचेगी। उन्हों ने दावा कि 2027 के चुनाव में भाजपा यूपी में 325 सीटें जीतेंगी।और मुरादाबाद की सभी छह विस सीटों पर जीत दर्ज करेंगी।
