जिला प्रमुख बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दौरे पर मुरादाबाद आए।शिवसेना के कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री से मिलने से पहले पुलिस ने रोक लिया। शिव सैनिक नजरबंद रहें।
उप मुख्यमंत्री के मुरादाबाद दौरे के दौरान शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट)के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए किया गया। हालांकि जिला प्रमुख का कहना है कि यह लोकतंत्र अधिकारों का हनन है। संगठन समस्याओं की बारे में उनसे मिलना चाहता था।

रविवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ता रविवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित कोठीवाल नगर स्थित आवास पर एकत्र हुए थे। संगठन ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखने की तैयारी की। इस दौरान कार्यकर्ता चलने की तैयारी में थे। तभी पुलिस टीम आवास पर पहुंच गई। शिव सैनिक वहां से जाना चाहते थे पर पुलिस ने अनुमति न होने से जाने से इंकार कर दिया। और घर पर बैठी रहीं। पुलिस ने कहा कि यदि कोई ज्ञापन देना है तो वह प्रशासन को सौंप दें। प्रशासन को दे दिया जाएगा।
शिव सैनिकों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि संगठन का प्रदर्शन या विरोध जताना नहीं था।वे क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। पर पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया।
