हरथला के विकलांग ब्रजरत्न का अपने घर सपना कब होगा पूरा?
पीएम आवास योजना में मार्च,2021 में हुआ था आवंटन
किस्तें अदा के बाद भी दफ्तरों की ठोकरें खा रहा आवंटी
भाजपा नेता की कोशिशों से अब जगी उम्मीद
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना में भी सरकारी तंत्र बेहद लापरवाह है।इसका उदाहरण सामने आया है। पांच साल पहले आवंटित एक मकान पर कब्जे के लिए दलित ब्रजरत्न को दर-दर की ठोंकरे खानी पड़ रही है। आवंटित मकान पर कब्जा लेने के लिए आवास विकास, एसडीएम व डूडा कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ रहे।अब भाजपा नेता के प्रयास के बाद डीएम ने संज्ञान लिया है।

कांठ रोड पर हरथला सोनकपुर में हाथी वाला मंदिर के पास निवासी दलित ब्रजरत्न को पीएम आवास योजना में मकान मिला। उसका कहना है कि पीएम आवास योजना में 26 मार्च,21 को भवन संख्या जीएफ-052 आंवटित हुआ। आवास के लिए उसने नियमित रुप से किस्तें अदा की। 60 किस्तों में 2 लाख 41 हजार रुपये की राशि अदा की गई।लेकिन राशि अदाएगी के बाद भी ब्रज रत्न को कब्जा नहीं मिल सका।
दफ्तरों के काटने पड़ें चक्कर
भवन आवंटित होने के बाद से उसे लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। विकलांग ब्रजरत्न शिकायत करने एमडीए जाता तो उसे कलेक्ट्रेट में दिया जाता और वहां से निगम के डूडा कार्यालय। पर मकान पर कब्जा मिलने की आस फिर भी अधूरी रही।लगातार एक विभाग से दूसरे दफ्तरों के चक्कर काटते वह मायूस हो गया। उसका कहना है कि विकलांग होने के कारण भी उसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
डीएम के हस्तक्षेप से अब छत के आसार
पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट मनोज गुप्ता से संपर्क कर उनसे अपनी परेशानी बताई। यह प्रयास रंग लाया।भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने इस मामले को लेकर डीएम से मिले और जानकारी दी।डीएम के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
भाजपा नेता मनोज गुप्ता का कहना है कि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अब आवंटी ब्रजरत्न को मकान मिलने की उम्मीद जगीं है।
