पिलखुवा-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉंक सिग्नलिंग
ब्लॉक से दिल्ली रूट की ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलमार्ग पर हाईस्पी्ड ट्रेनों के संचालन के लिए ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नालिंग का काम चल रहा है। मंगलवार को पिलखुवा से कुचेसर रोड रेल खंड पर रेलवे ने काम के लिए अचानक ब्लॉक लिया।जिसके चलते आनन फानन में मुरादाबाद रूट पर चलने वाली 17 गाड़ियों के संचालन में फेरबदल करना पड़ा। इसके चलते ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को आला हजरत,काशी समेत आठ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। जबकि नौ ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया।

गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पर ट्रेनों को 130 किमी की रफ्तार से चलाने के लिए ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नालिंग वर्क चल रहा है।काफी समय से चल रहे वर्क के एक सेक्शन का काम की मंजूरी के लिए रेल प्रशासन को ट्रेनों के संचालन में अचानक फेरबदल करना पड़ा। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार पिलखुवा-कुचेसर रोड रेलखंड पर ब्लॉक सिग्न लिंग की तैयारी हो रही है। इसके लिए ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया। दिल्ली रूट की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
भुज से आने वाली आला हजरत, आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट समेत तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया। ट्रेंनें गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होकर चलाई गई। इसके अलावा मंगलवार को डबल डेकर-12583, सहरसा से चलने वाली गरीब रथ- 12203 को वाया लखनऊ -कानपुर होकर चलाया गया। काठगोदाम संपर्क क्रांति-15036 को मुरादाबाद -रुड़की-देवबंद-गाजियाबाद,नई दिल्ली से चलीं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस -15128 को देवबंद -रुड़की के रास्ते चलीं।
इसके अलावा अन्य ट्रेनों को देरी से चलाया गया। आनंद विहार-लालकुंआ एक्सप्रेस -15060, सदभावना एक्स प्रेस-14008, इंटरसिटी एक्सप्रेस-15304,सत्याग्रह-15274,गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू 64554, लालकुंआ-बांद्रा टर्मिनल 22544, डबल डेकर -12584, आनंद विहार -लालकुंआ एक्सप्रेस-15060 व मुजफ्फरपुर सप्तमक्रांति-12558 ट्रेन भी देरी से चलीं।
