संपर्कक्रांति-12,पदमावत-8 घंटे,स्पेशल ट्रेनों 14 घंटे तक लेट
रात की ट्रेनें सुबह पहुंचने से यात्री हुए परेशान
बुधवार को भी दुश्वारियां कायम, पिलखुवा-कुचेसर रोड रेलखंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
मुरादबाद-गाजियाबाद के बीच चल रहे ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नॉलिंग (ABS) के लिए मंगलवार को लिए 10 घंटे का मेगा ब्लॉक रेल यातायात को बिगाड़ गया।अचानक ब्लॉक से दिल्ली रूट की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर रहा।गाड़ियों के डायवर्जन का असर सहारनपुर रूट की गाड़ियों पर भी पड़ा।

मंगलवार देर शाम व रात को पहुंचने वाली काठगोदाम संपर्क क्रांति साढ़े 12 घंटे, प्रतापगढ़ जा रही पदमावत एक्सप्रेस -साढ़े आठ घंटे की देरी के बाद आज पहुंची।
मंडल में पिलखुवा-कुचेसर रोड रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के काम के लिए रेलवे ने 10 घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक से रेल संचालन बाधित हो गया।दिल्ली रूट की ट्रेनों को गाजियाबाद -देवबंद -रुड़की होकर मुरादाबाद लाया गया। जबकि कुछ ट्रेनों को कानपुर होकर चलाया गया। ट्रेनों के देरी से चलने से शाम को दिल्लीं व आनंद विहार से चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा।
इस दौरान रेल प्रशासन ने ट्रेनों को डायवर्ट व देरी से चलाया। शाम चार बजे चलने वाली काठगोदाम संपर्क क्रांति दिल्ली से रात पौने बारह बजे आठ घंटे की देरी से चलीं। पदमावत एक्सप्रेस समय पर चलीं पर रूट पर गाड़ियां होने से आठ घंटे की देरी से सुबह पहुंची। बुधवार को आला हजरत भी सुबह की बजाय पांच घंटे की देरी से 11.35 बजे चलीं।
सहारनपुर रुट गड़बड़ायाडायवर्जन के चलते सहारनपुर रूट पर भी यातायात बाधित रहा।लोहित एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद आठ घंटे की देरी पहुंची। इसी तरह पंजाब मेल,हरिहर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
