लखनऊ मंडल में गौरा-जंघई रेलखंड दोहरीकरण
23 से 30 जून तक रेल संचालन रहेगा बाधित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
लखनऊ मंडल के जंघाई रेलखंड में दोहरीलाइन के लिए होने वाले प्री व नॉन इंटरलाकिंग वर्क के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है।मेगा ब्लॉक के चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।लखनऊ मंडल में गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई रेल सेक्शन में करीब 27 किमी रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) वर्क के लिए ब्लॉक लिया गया है।

आठ दिन बदला रहेगा रेल-रूट
एनआई वर्क 23 से 30 जून के बीच चलेगा।ब्लॉक से जंघाई रेल सेक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित होगी।इसी क्रम में मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें भी आठ दिन बदले मार्ग से चलाई जाएंगी।
30 जून तक चलेगा रेल दोहरीकरण वर्क-
लखनऊ के सीनियर डीसीएम के अनुसार दोहरीकरण कार्य 23 से 30 जून तक चलेगा। एनआई के चलते अर्चना एक्सप्रेस- 12355-56, पंजाब मेल- 13005-06 और वाराणसी- देहरादून जनता एक्सप्रेस- 15119-20 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।लखनऊ,कानपुर, जाफराबाद व मां बेल्हा देवी, प्रताप गढ़ जं , प्रयागराज रामबाग-बनारस मार्ग से संचालित की जाएगी।
अस्थाई ठहराव
वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-15127-28 वाराणसी से एक घंटे की देरी से चलेगी। हालांकि रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का सुवंसा स्टेशन पर अस्थांई ठहराव भी दिया है।
