रजिस्ट्री कार्यालय पर वकीलों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन
रजिस्ट्री दफ्तर के निजीकरण के विरुद्ध वकील,कातिब समेत लोग एकजुट
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
रजिस्ट्री प्रदेश में रजिस्रीरण दफ़तर के निजीकरण से बार संगठन, अधिवक्ता आंदेालनरत है।छह दिनों से रजिस्ट्री दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे आंदेालनकारियों को सपा का समर्थन मिलने लगा है।

सपा सांसद रुचिवीरा आंदोनकारियों के बीच पहुंची और लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।सांसद ने कहा कि सरकार ने दफ़तर के निजीकरण का आदेश दिया है।उसका विरोध होगा। इस फैसले को लेकर वह सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। सांसद ने शासनादेश को विरोध जताते हुए प्रकरण में वकील व इससे जुड़े लोगों को समर्थन देने का ऐलान किया। शनिवार को कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर भी पहुंचे और आंदोलनकारियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

निजीकरण करने के विरोध में सपा सांसद रुचि वीरा रामगंगा विहार में रजिस्ट्री कार्यालय पर पहुंची।बेमियादी धरना दे रहे अधिवक्ताओं का संबोधित किया।सांसद रुचिवीरा को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्वा का नुकसान हो रहा है। सरकार के इस निर्णय के वापस न लेने पर आंदोलन चल रहा है। ई-पंजीकरण व रजिस्ट्री व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक,स्टांप वेंडर्स, टाइपिस्ट आदि कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे है।
बार एसोसियेशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों को खत्म करने पर तुली है। इस फैसले का सभी विरोध में है। सरकार ने इस फैसले के साथ साथ अगले तीन महीने में सर्किल रेट बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाल दिया।
इस मौके पर अभिषेक भटनागर,अजय बंसल,राजीव चौधरी, विश्वास गुम्बर, अभिनव भट्ट,अजय पाल,राघव गुप्ता, मलिक अंसारी, काजल सिंह, योगेन्द्र सिंह रवि कुमार , नितिन,मनीष विश्नोेई,हरिराम,कातिब अनीसुद्दीन, प्रदीप रस्तोगी, नदीमुद्दीन कातिब महासचिव, विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा, विवेक मिश्रा,अंशु, सलीम खां रहे।
