फल,खाद्य सामग्री बांटकर लंबी आयु की कामना
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जरुरतमंदों की सेवा कर मनाया। कांग्रेसियों ने इस दौरान अलग-अलग जगहों पर पहुंच कर लोगों की सेवा की। फल व खाद्य सामग्री बांटी और राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक शुक्रवार को ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। मत्था टेका और कांग्रेस नेता की दीर्घायु की कामना की।इसके बाद जरुरतमंदों को फल, खाद्य सामग्री वितरित की। कहा कि पार्टी राहुल गांधी के जन्मदिन को जनहित कार्यों में करने की परंपरा निभा रही है।

इसके अलावा कांग्रेस एससी प्रकोष्ट की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।इस मौके पर नया मुरादाबाद स्थित शेल्टर होम में निराश्रितों में फल वितरित कर नेता के दीर्घायु होने की कामना की।नेताओं ने अपने नेता को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है।

कांग्रेस नेता ने इस दौरान मंदिर -मस्जिद, गुरुद्वारे में ओर मिशन आश्रम में नेता राहुल गांधी जी के लिए प्रार्थना दुआ और अरदास भी कराई। इस दौरान विनोद गुंबर,अजय गोपाल रस्तोगी,विवेक अग्रवाल, मीनू दीक्षित, कृपाल सिंह, अशरफ अली,अनिल काले, जसप्रीत सिंह, सरदार प्रिंस, पवन सिंह, दिनेश चंद शर्मा, दिलशाद, शकील सैफी, अशोक लोधी ओर माया मौजूद थे
इस कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भयंकर सिंह बौद्ध, प्रदेश कांग्रेस में पूर्व महासचिव एससी प्रकोष्ठ आलोक सिंह, विपिन कुमार, पंकज कुमार, मंगल सेन,नरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजबाला सिंह बौद्ध,दक्ष कुमार,योगेश प्रज्ञान रविंद्र कुमार जाटव, राजेन्द्र वाल्मीकि, राजबहादुर आदि रहे।
