बरेली-चंदौसी मार्ग पर पुल की मरम्मत,रेलवे ने लिया ब्लॉक
बरेली-चंदौसी रेल मार्ग पर 9 घंटे का ब्लॉक
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल की मरम्मत व सुधार के लिए मेगा ब्लॉाक लिया गया है। काम के चलते 9 घंटे के ब्लॉक में रेल संचालन प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के चलते 11 जुलाई को बरेली- मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।जबकि अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन को रास्ते में देरी से चलाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार चंदौसी-बरेली रेलखंड पर स्थित पुल संख्या-3 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।11 जुलाई को होने वाले काम के चलते 9 घंटे मेगा ब्लॉक लिया गया है। पुल के ब्लॉक बदलने व सेंट्रलाइज्ड बियरिंग लगाने का काम होगा। ब्लॉक सुबह से शाम तक 9 घंटे का चलेगा।
ब्लॉक के चलते मुरादाबाद- बरेली पैसेंजर 64177-78 का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा अलीगढ़-बरेली- 54351 ट्रेन को 90 मिनट मार्ग में रोककर चलाया जाएगा। हालांकि इस दौरान बरेली -दिल्ली पैसेंजर व बरेली -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेनें भी पहले से निरस्त चल रही है।
