महानगर और तहसील पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
शुक्रवार को शिव सेना का स्थापना दिवस जोर-शोर से मनाया गया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की ओर से तहसील स्तर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के विचारों को घर घर तक पहुंचाने और भगवा ध्वज लहराने के कार्यक्रम निर्धारित किए गए
।ठाकुरद्वारा तहसील में शिव सैनी ने हवन करके संकल्प लिया। जबकि बिलारी में शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ पत्रकार बंधुओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

महानगर प्रमुख कमल सिंह राव द्वारा होटल में शिव सेना के दिवस को धूमधाम से मनाया। गरीब कमजोर की सहायता और हिंदुत्व की मजबूती के संकल्प लिया गया। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने ‘जय भवानी जय शिवाजी बालासाहेब ठाकरे अमर रहे, ‘भारत माता की जय’ के संग साथ के साथ संकल्प दिवस मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे आकाश सिंह, राजीव राठौर, जीतू प्रजापति, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, तिलक राज शर्मा, कैलाश, राहुल, सुरेश सैनी, सौरव गुप्ता,नितेश,शरद चौहान ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन अनुज सिंह जी ने किया।
