मंडल में 70 वें रेल सप्ताह रेल सेवा पुरस्कार का भव्य समारोह
डीआरएम ने रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र दे किया पुरस्कृत,रेल आफीसर्स क्लब में हुआ समारोह
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
रेल मंडल इस साल 70 वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्यो के लिए चयनित मंडल भर से 97 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

गुरुवार को रेलवे आफीसर्स क्लब में हुए पुरस्कार समारोह में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने समारेाह में रेल मंडल में उल्ले्खनीय कार्यो से पहचान बनाने वाले कर्मचारियों को चुना गया। मुरादाबाद मंडल के ‘रेल सेवा पुरस्कार 2024-25’ के लिए हुए समारेाह में कुल 97 रेलकर्मी पुरस्कृत किया गया। क्लब में हुए भव्य समारेाह में डीआरएम ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा कि रेल कर्मियों की निष्ठा, परिश्रम ही रेल के सुरक्षित व सुचारु संचालन की रीढ़ है।

समारोह में डीआरएम के अलावा एडीआरएम(ओ.पी.)श्री पारितोष गौतम, एडीआरएम (इन्फ्रा)प्रेम शंकर झा व सीएमएस (CMS) डॉ. इन्द्रजीत कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मण्डल सांस्कृतिक टीम ने ‘सरस्वती वन्दना’ प्रस्तुुत की। भजन व सांस्कृतिक गीतों ने समां बांधा।
