पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलाईं योग को वैश्विक पहचान
रविवार बना योग-डे
कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार योग-डे बन गया। इस मौके पर मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में बड़े योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया, महापौर विनोद अग्रवाल समेत प्रमुख और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए आमजनों से रोजाना दैनिक जीवन-शैली में अपनाने का आहृवान किया।कहा कि योग सिर्फ व्यायाम ही नहीं पद्धति है।पीएम नरेंद्र योगी ने योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर इसके सकारात्मक परिणामों को स्वीकार कर रही है।महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ स्वस्थ, ऊर्जावान जीवन प्रदान करता है।महापौर ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने योग को जीवन पद्धति बताया। इससे शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है। नियमित योग से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।कहा कि योग महज शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन को संतुलित व स्वस्थ बनाने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक,मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनता है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौ भूपेंद्र सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल,जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, भाजपा शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। अंत में स्वस्थ,जागरूक और फिट समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।
